ayush rut 1744597008114 1744597014288
ayush rut 1744597008114 1744597014288

नई दिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मुंबई के 17 साल के ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, CSK की ओर से अभी आधिकारिक रूप से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है।

ऋतुराज कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रायल के लिए आयुष को बुलाया था मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के ओपनर आयुष म्हात्रे को दो हफ्ते पहले नेट पर उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। उन्हें गायकवाड की चोट के बाद टीम में शामिल करने का फैसला किया जा सकता है।

म्हात्रे ने मुंबई के लिए नौ फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक बनाया है। उन्होंने सात लिस्ट ए मैचों में मुंबई का प्रतिनिधित्व भी किया, जिसमें नागालैंड के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 181 था। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 148 रन बनाए थे। म्हात्रे को 2024 में खेले गए अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 3 मैचों में 55 रन बनाए थे।

पिछले साल ईरानी ट्रॉफी में मुंबई के लिए किया था डेब्यू म्हात्रे ने पिछले साल ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत के खिलाफ मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में डेब्यू किया था। म्हात्रे का घर मुंबई से 46 किलो मीटर दूर है। वह रोज सुबह 5 बजे विरार से ट्रेन पकड़ कर मुंबई के ओवल मैदान में पहुंचते थे। वह विरार के साईनाथ स्पोर्ट्स क्लब से खेलते हैं। 13 साल की उम्र में ही उन्हें क्लब की सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया था। वहां पर उन्होंने सीनियर गेंदबाजों का सामना काफी बेहतर तरीके से किया।

6 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत की म्हात्रे ने एक इंटरव्यू में पिछले साल बताया था कि 6 साल की उम्र क्रिकेट खेलना शुरू किया था, पर 10 साल में वह क्रिकेट को लेकर सीरियस हुए। क्रिकेट के लिए उन्होंने डॉन बॉस्को हाई स्कूल में एडमिशन लिया और उनके दादा लक्ष्मीकांत नाइक हर दिन उन्हें प्रैक्टिस में लेकर जाते थे।