l34220250111131350
l34220250111131350

नई दिल्‍ली. श्रीलंकाई टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 140 रन से हरा दिया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम से 3 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई साथ ही तीन गेंदबाजों ने 3-3 विकेट भी लिए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने जेनिथ लियानागे (53 रन), पथुम निसांका (66 रन), कुसल मेंडिस (54 रन) की फिफ्टी की मदद से 290/8 का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में कीवी टीम 29.4 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। मार्क चैम्पमैन ने 81 रन बनाए। टीम से तीन बल्लेबाज खाता भी न खोल सके। श्रीलंका से असिथा फर्नांडो, महीश तीक्षणा और इसहान मलिंगा ने 3-3 विकेट लिए।

हालांकि सीरीज 2-1 से न्यूजीलैंड के नाम रही। असिथा फर्नांडो को तीसरे मैच में 3/26 के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वनडे सीरीज में 9 विकेट लेने वाले मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द सीरीज बनाया गया।

श्रीलंका के ओपनर पाथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले पावरप्ले के 10 ओवर में 66/0 का स्कोर बना दिया। निसांका ने 42 बॉल पर 66 रन बनाए। उन्होंने पारी में 157.14 के स्ट्राइक रेट और 6 चौके, 5 छक्के से रन बनाए।

अविष्का के 17 रन पर आउट होने से पहले निसांका चोटिल होकर रिटायर्ड हुए। हालांकि वह चौथे विकेट के बाद उतरे। उन्हें सैंटनर ने नाथन स्मिथ के हाथों कैच कराया। टॉप ऑर्डर बैटर कुसल मेंडिस ने शानदार पारी खेलते हुए 54 रन बनाए। उन्होंने कमिंडू मेंडिस 46 रन के साथ मिलकर 98 रन की साझेदारी की।