images
images

पेरिस ओलिंपिक शुरू होने में 9 दिन बाकी हैं। पेरिस 3 ओलिंपिक की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर होगा। इससे पहले लंदन में 3 ओलिंपिक हो चुके हैं। पेरिस में इससे पहले ओलिंपिक साल 1900 व 1924 में हुए थे जबकि लंदन ने 1908, 1948, 2012 में मेजबानी की थी।

पेरिस में 100 साल बाद समर गेम्स हो रहे हैं, जिसका मोटो है- “गेम्स वाइड ओपन’। यानी खेल ज्यादा विशाल, अलग और ज्यादा ओपन। ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम के बजाय नदी किनारे होगी। सेरेमनी में 6 लाख फैंस के पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें से 2 लाख 22 हजार टिकट फ्री बांटे गए हैं। सिर्फ ओपनिंग को ही दुनियाभर में करीब 150 करोड़ लोग टीवी पर देखेंगे। 17 दिन के इवेंट के लिए आयोजकों ने 1 करोड़ टिकट निकाले, जिसमें से 90 लाख टिकट बिक चुके हैं।

भारतीय दल में 256 मेंबर्स
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने 256 मेंबर्स वाले भारतीय दल का ऐलान किया है। पेरिस में भारत के 117 खिलाड़ी उतरेंगे। 140 का सपोर्ट स्टाफ होगा।

इस दल में से शॉट पुटर आभा खाटुआ का नाम नहीं है। उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग कोटा से ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन वर्ल्ड एथलिस्ट लिस्ट ऑफ ओलिंपिक में उनका नाम नहीं था। इसके बाद उन्हें भारतीय दल से ड्रॉप कर दिया गया।

टोक्यो ओलिंपिक्स यानी पिछले ओलिंपिक में भारत ने 119 सदस्यों का दल भेजा था। इस ओलिंपिक में भारत ने अब तक के सबसे ज्यादा 7 मेडल हासिल किए थे। इनमें से एक नीरज चोपड़ा का गोल्ड भी था।