WOMEN ASIA CUP
WOMEN ASIA CUP

विमेंस एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका विमेंस एशिया कप में छठी बार फाइनल में पहुंच गई हैं। श्रीलंका का फाइनल में मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत से होगा।

मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका विमेंस टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। टीम की तरफ से कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट सादिया इकबाल ने लिए।

पाकिस्तान की तरफ से ओपनर मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। गुल फिरोजा ने 25 और फातिमा सना ने 23 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से उदेशिका प्रबोधनी और कविशा दिलहारी को 2-2 विकेट मिले।