पेरिस में 26 जुलाई से शुरू हो रहे ओलिंपिक के बीच 5 लोगों ने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से गैंगरेप किया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 25 साल की महिला के साथ यह घटना पगैल जिले में हुई। फ्रांसीसी पुलिस के मुताबिक महिला के साथ 20 जुलाई की आधी रात को मारपीट और गैंगरेप किया गया।
दरअसल, महिला पेरिस के मूलॉन रूझ में कुछ खाने-पीने गई थी। तभी 5 अफ्रीकी वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को मारा और फिर दुष्कर्म किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला एक कबाब की रेस्टोरेंट में भागती नजर आ रही है।
महिला के कपड़े फटे थे और वह मदद मांग रही थी। इस दौरान वहां मौजूद दूसरी महिला उसे पानी पिलाती है। इसके कुछ ही देर बाद वहां 5 में से एक आरोपी पहुंचता है। वह जैसे ही महिला के पास पहुंचता है, वह घबरा जाती है। इस पर रेस्टोरेंट में मौजूद दूसरे कस्टमर आरोपी को मारते हैं। फिर वह फरार हो जाता है।