ipl auction 2024 08 61cdbd2f4f26d687f04c45e8ee4d3106 16x9 (1)
ipl auction 2024 08 61cdbd2f4f26d687f04c45e8ee4d3106 16x9 (1)

नई दिल्ली,- दुनियाभर के क्रिकेटर्स को करोड़पति बनाने वाला इवेंट IPL मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। 577 खिलाड़ियों पर 641.50 करोड़ रुपए की बोली लगेगी। 10 टीमों को कुल 204 खिलाड़ी खरीदने हैं।

IPL का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। 24 नवंबर को दोपहर 3 बजे नीलामी शुरू होगी। रात 8 बजे तक बोली लगेगी, बाकी खिलाड़ी अगले दिन दोपहर 3 बजे से ही बिकना शुरू होंगे।

BCCI मेगा ऑक्शन को ग्लोबल इवेंट बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से इसे विदेश में होस्ट करने की कोशिश कर रहा है। पिछला ऑक्शन भी दुबई में था। उससे पहले सभी नीलामी भारत में ही हुई।

मेगा ऑक्शन 3 साल में एक बार होता है, पिछला ऑक्शन 2022 IPL से पहले हुआ था। मेगा ऑक्शन में टीमें बहुत कम खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं। इस बार 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की लिमिट थी।

मेगा ऑक्शन के बीच मिनी ऑक्शन होते हैं, जिसमें टीमें ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। 2023 और 2024 IPL के लिए मिनी ऑक्शन ही हुए थे। ऑक्शन को टीवी पर ‘स्टार स्पोर्ट्स चैनल’ और ऑनलाइन ‘जियो सिनेमा’ पर देख सकेंगे। IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी मैनेजमेंट टीम के साथ ऑक्शन में शिरकत करेंगी। मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए 1574 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 577 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट हुए, जिन्हें खरीदने में टीमों ने इंटरेस्ट दिखाया। इनमें 367 भारतीय और 210 विदेशी प्लेयर्स हैं। इनमें 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। 331 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं, जिनमें भारत के 319 और विदेश के 12 हैं।