virat and rohit test
virat and rohit test

नई दिल्ली, ICC की टेस्ट टीम ऑफ ईयर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को यह टीम जारी की। इस टीम का कप्तान पैट कमिंस को बनाया गया है। साथ ही यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है।

ICC ने टेस्ट के साथ 2024 की मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर भी जारी की है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफ्रीका का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है।

टीम में सबसे ज्यादा श्रीलंका के 4 खिलाड़ियों को मौका मिला है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 3-3 खिलाड़ी शामिल हैं। वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को भी जगह मिली है। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका को टीम की कमान सौपी गई है।

ICC मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर-2024

पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया (कप्तान), यशस्वी जायसवाल (भारत) बेन डकेट (इंग्लैंड), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), जो रूट (इंग्लैंड), हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), कामिन्दु मेंडिस (श्रीलंका), जिमी स्मिथ (इंग्लैंड) (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (भारत), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), जसप्रीत बुमराह (भारत)।

सईम अयूब (पाकिस्तान) पाकिस्तान के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए 2024 बेहतरीन सीजन रहा है। सईम ने नवंबर में ही डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों में कुल 125 रन बनाए, उसके कुछ समय बाद ही जिम्बाब्वे में अपना पहला वनडे शतक लगाया। उन्होंने पिछली पांच पारियों में तीन में शतक लगाए हैं, जिनमें दिसंबर में साउथ अफ्रीका में दो शतक शामिल हैं।

रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) रहमानुल्लाह गुरबाज ने 2021 में डेब्यू किया था। अफगानिस्तान ने 2024 में श्रीलंका, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेली थी और गुरबाज ने उन सभी में अच्छा प्रदर्शन किया।

पथुम निसांका (श्रीलंका) फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ निसांका का नाबाद 210 रन वनडे इतिहास में बतौर ओपनर बनाया गया छठा सबसे बड़ा स्कोर था। निसांका 2024 में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। टॉप पर उनके हमवतन कुसल मेंडिस हैं।