Virat Kohli 20241120 151115 0000
Virat Kohli 20241120 151115 0000

नई दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आज यानी गुरुवार को बेंगलुरु में IPL-2025 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर सकती है। RCB को फाफ डु प्लेसिस को रिटेन न करने के बाद एक नए कप्तान की जरूरत है।

कप्तान बनने के लिए विराट कोहली प्रबल दावेदार हैं। विराट ने 2013 से 2021 तक टीम की कमान संभाली थी। इसके अलावा IPL-2023 में भी तीन मैचों में कप्तानी की थी।

फ्रेंचाइजी के पास बल्लेबाज रजत पाटीदार एक अन्य विकल्प हैं। रजत 2021 से टीम के साथ हैं और नवंबर में मेगा ऑक्शन से पहले उनके तीन रिटेन खिलाड़ियों में से एक थे। 31 साल के रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में अपनी स्टेट टीम मध्य प्रदेश के कप्तान थे।

डु प्लेसिस ने 3 साल RCB की कप्तानी की डु प्लेसिस ने 2022 से 2024 तक तीन साल तक टीम की कप्तानी की थी। फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 40 साल के डु प्लेसिस के लिए बोली नहीं लगाई और उन्हें बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

9 साल RCB के कप्तान रहे कोहली विराट कोहली 2013 से 2021 तक RCB के कप्तान रहे। फिर 2021 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद 2022 में फाफ डु प्लेसिस ने पिछले तीन सीजन टीम की कमान संभाली। विराट की कप्तानी में 2016 में RCB ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। कुल मिलाकर कोहली ने 143 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 66 मैचों में जीत और 70 में हार हुई। पिछले तीन सीजन में फाफ डुप्लेसी की कप्तानी में टीम ने 2022 और 2024 में प्लेऑफ में जगह बनाई, हालांकि 2023 में वह प्लेऑफ से चूक गई।