1744697564 704735
1744697564 704735

नई दिल्ली, IPL-18 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हरा दिया। सोमवार को इकाना स्टेडियम लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और जीत अपने नाम कर ली। कप्तान एमएस धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन बनाए।

राहुल त्रिपाठी ने 25 मीटर पीछे दौड़कर डाइविंग कैच लपका। पंत ने रिवर्स शॉट पर सिक्स लगाया। उनका कैच धोनी से छूटा। नो बॉल पर कैच हुए बडोनी। धोनी के डायरेक्ट थ्रो पर समद रनआउट हुए। उन्होंने 19वें ओवर में एक हाथ से सिक्स भी लगाया।

लखनऊ की पारी के पहले ओवर में एडेन मार्क्ररम आउट हुए। ओवर की आखिरी बॉल खलील अहमद ने बैक ऑफ लेंथ की फेंकी। मार्करम ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर कवर-पॉइंट पर गई। यहां फील्डर राहुल त्रिपाठी ने तेजी से पीछे की तरफ 25 मीटर दौड़ लगाई, आंखें गेंद पर रखीं और डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा।

चेन्नई को चौथे ओवर में दूसरा विकेट मिला। अंशुल कम्बोज ने ओवर की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन को LBW किया। अंपायर ने पूरन को आउट नहीं दिया था, CSK के कप्तान एम एस धोनी ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि बॉल लेग स्टंप को लग रही है। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा। पूरन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

छठे ओवर में ऋषभ पंत ने रिवर्स स्कूप शॉट खेलकर सिक्स लगा दिया। जेमी ओवर्टन ने ओवर की तीसरी बॉल लेंथ पर फेंकी। पंत ने रिवर्स स्कूप यानी राइट-हैंडर बनकर शॉट खेला और बॉल सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के ऊपर से छक्के के लिए चली गई। इस छक्के के साथ LSG का स्कोर 50 रन के पार चला गया। नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े मिचेल मार्श इस शॉट पर हंस पड़े।