2ae6d7e7ac251461ccb3718f6228077e
2ae6d7e7ac251461ccb3718f6228077e

नई दिल्ली। गुजरात टाइटन्स (GT) ने IPL 2025 के बाकी मैचों के लिए चोटिल ग्लेन फिलिप्स की जगह श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को शामिल किया है।

हालांकि, कागिसो राबाडा के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है। शनाका इससे पहले 2023 में GT के लिए खेल चुके हैं। उन्हें 75 लाख में गुजरात ने अपने साथ जोड़ा है।

फिलिप्स हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हुए थे 6 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद की पारी के छठे ओवर में ग्लेन फिलिप्स को चोट लगी। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में एक थ्रो फेंकते समय उनकी मसल्स में खिंचाव आया। बाद में फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। फिलिप्स अब तक कुल 8 IPL मैच खेले हैं। इस दौरान 65 रन और दो विकेट लिए हैं। फिलिप्स को गुजरात ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्हें 2023 के IPL सीजन में प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला।

शनाका ने IPL में गुजरात से खेल चुके हैं शनाका ने अब तक IPL का केवल एक सीजन खेला है, जब उन्हें GT के लिए तीन गेम मिले थे, जिसमें उन्होंने केवल 26 रन बनाए थे और दो सीजन पहले उन्हें गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला था।

रबाडा निजी कारणों से घर लौट गए हैं इस बीच तेज गेंदबाज कागिसो राबाडा भी निजी कारणों से 3 अप्रैल को घर चले गए थे। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि वे कब और क्या भारत लौटेंगे। GT ने रबाडा के लिए किसी रिप्लेसमेंट का नाम नहीं बताया है।

पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर GT ने अपने छह में से चार गेम जीते हैं और लीग चरण के लगभग आधे मैच खत्म होने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उनका अगला मैच शनिवार को दोपहर का खेल है, जो टेबल-टॉपर्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर है।