2022 9image 14 19 116823377bumrah
2022 9image 14 19 116823377bumrah

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के प्रैक्टिस कैंप में शामिल हो गए। बुमराह IPL 2023 में पीठ में स्ट्रेस चोट के कारण पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे।

राजस्थान ने तनुष को टीम में शामिल किया
राजस्थान रॉयल्स के एडम जम्पा निजी कारणों के चलते लीग के मौजूदा सीजन से बाहर हुए हैं। राजस्थान ने जम्पा की जगह तनुष कोटियन को टीम में शामिल किया है। तनुष का घरेलू मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

तनुष रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई टीम का हिस्सा रह चुके हैं। तनुश को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ खरीदा है। तनुष 23 टी-20 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं। वे लिस्ट ए के 19 मैचों में 20 विकेट ले चुके हैं। तनुष ने फर्स्ट क्लास मैचों में 75 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही 1152 रन भी बनाए हैं।

बुमराह मुंबई टीम से जुड़े
बुमराह शुक्रवार को मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ गए। स्टार पेसर ने टूर्नामेंट के 2013 सीजन में मुंबई टीम जॉइन किया था। उन्होंने 120 मैचों में 7.4 की इकॉनमी रेट से 145 विकेट लिए। मुंबई ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से बुमराह के टीम में शामिल होने की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here