rohit sharma 28
rohit sharma 28

नई दिल्ली, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। रोहित मंगलवार को मुंबई रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। रोहित के प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह रणजी के दूसरे सत्र में मुंबई की ओर से खेल सकते हैं।

हालांकि, रोहित ने मुंबई टीम मैनेजमेंट से उनके रणजी में खेलने की पुष्टि नहीं की है। वहीं, शुभमन गिल पंजाब के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

रोहित ने 2015 में आखिरी बार खेला था रणजी

रणजी का दूसरा लेग 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। मुंबई को मौजूदा रणजी सीजन का अपना अगला लीग राउंड का मैच जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 23 जनवरी से खेलना है। वहीं उन्होंने मुंबई के लिए आखिरी बार साल 2015 में खेले थे।

गौतम गंभीर और सुनील गावस्कर ने सीनियर्स खिलाड़ियों को रणजी खेलने की दी थी सलाह पहले न्यूजीलैंड और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हारने के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भारत के सीनियर खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर दिया था।

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भी प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट की बात कही थी। गावस्कर और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा था कि इंग्लैंड टूर का टीम चयन से पहले खिलाड़ियों को रणजी में खेलना चाहिए और सिलेक्शन कमेटी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे काउंटी में खेलें।

टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं 12 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए थे। रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में 10.93 के एवरेज से 3, 9,10, 3 और 6 रन बनाए। इसके बाद भारतीय कप्तान ने खुद को सिडनी में आखिरी टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया था।

रोहित ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट में साल 2013 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में कुल 4301 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।