नई दिल्ली,- IPL-2025 मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) खरीद सकती है। उन्हें हाल ही में जारी हुई रिटेंशन लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रिलीज कर दिया था।
2015 तक चेन्नई से खेलने वाले ऑफ स्पिनर अश्विन की घर वापसी हो सकती है। टीम ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीश पथिराना और एम एस धोनी (अनकैपड) इन सभी को 65 करोड़ में रिटेन किया है। टीम के पास पर्स में 55 करोड़ रुपए बचे हैं।
अश्विन पर बोली लगाएगी चेन्नई TOI की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई की विशलिस्ट में ऋषभ पंत और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शामिल है। 38 वर्षीय अश्विन ने फ्रेंचाइजी के लिए 6 साल IPL खेला था। उन्होंने 2009 में CSK के लिए डेब्यू किया था। जिसके बाद वे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से खेल चुके हैं। करीब 2 महीने पहले अश्विन ने चेन्नई से दोबारा खेलने की इच्छा जताई थी।
पंत के लिए चेन्नई और पंजाब में लड़ाई
इंडियन विकेटकीपर ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है। ऐसे में कई टीमें पंत के पीछे जा सकती हैं।क्योंकि चेन्नई के पास 55 करोड़ बाकी है और उन्हें टीम में और भी प्लेयर्स शामिल करने है ऐसे में वे 25 करोड़ से ऊपर की बोली नहीं लगा सकते। इसके अलावा पंजाब, लखनऊ और बेंगलुरु ऋषभ को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।