ms dhoni 99
ms dhoni 99

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी हार मिली। शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स ने लखनऊ में सबसे बड़ा टारगेट चेज कर CSK को 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई से एमएस धोनी ने 8 बॉल पर 28 रन बनाए, वह 40 की उम्र के बाद 500 IPL रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

धोनी ने बतौर विकेटकीपर 5 हजार IPL रन भी पूरे कर लिए, वह ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने। LSG के कप्तान केएल राहुल बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 25 बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए।

CSK के महेंद्र सिंह धोनी ने 8 बॉल पर 28 रन बनाए, इसी के साथ उनके 40 की उम्र के बाद IPL में 500 रन पूरे हो गए। वह IPL में 40 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए। धोनी फिलहाल 42 साल के हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 40 की उम्र के बाद 481 IPL रन बनाए हैं।

CSK के एमएस धोनी ने पिछले साल IPL में 182.46 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। इस साल वह 255.88 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बना चुके हैं। IPL में पिछले 2 साल में 50 से ज्यादा गेंदें खेलने वाले प्लेयर्स में धोनी का स्ट्राइक रेट से सबसे बेहतर है। वह 209.89 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उनके बाद SRH के अभिषेक शर्मा ने 205.26 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here