l24720241010124611
l24720241010124611

नई दिल्ली-इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। गुरुवार को मुकाबले का चौथा दिन है। पहले सेशन का खेल जारी है।

लंच तक इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 3 विकेट पर 658 रन बना लिए हैं। जो रूट और हैरी ब्रूक की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 400 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। रूट 252 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। हैरी ब्रूक ने भी डबल सेंचुरी पूरी कर ली है।

इंग्लिश टीम ने दिन की शुरुआत 492/3 के स्कोर की थी। पाकिस्तान पहली पारी में 556 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 102 रन से ज्यादा की बढ़त बना ली है।

तीसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर 500 के करीब एक दिन पहले बुधवार को इंग्लैंड की टीम 500 के करीब पहुंच गई थी। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने तीन विकेट पर 492 रन बना लिए थे। जो रूट और हैरी ब्रूक नाबाद रहे। रूट 176 रन बनाकर दोहरे शतक के करीब हैं। जबकि हैरी ब्रुक ने 141 रन बना लिया है। दोनों के बीच नाबाद 243 रन पार्टनरशिप हो चुकी है। बेन डकेट (84 रन) को आमिर जमाल ने LBW आउट किया।

रूट टेस्ट में इंग्लैंड के टॉप स्कोरर बन गए हैं। रूट ने अपने ही देश के पूर्व ओपनर एलिस्टर कुक (12472 रन) को पीछे छोड़ा। वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं।