neeraj
neeraj

द मैन विद गोल्डन आर्म’ कहे जाने वाले नीरज चोपड़ा आज पेरिस ओलिंपिक में मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेंगे। 26 साल के नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंका था और पहले स्थान पर रहे। ऐसे में भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।

नीरज चोपड़ा का इवेंट रात 11:55 बजे से होगा। मुकाबले में नीरज के सामने ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और पाकिस्तान के अहमद नदीम जैसी चुनौतियां होंगी। पेरिस में चल रहे गेम्स में गुरुवार को भारत 2 मेडल इवेंट में उतरेगा। पहला- जेवलिन थ्रो और दूसरा- मेंस हॉकी।

एक सवाल…क्या लगातार दूसरा गोल्ड जीत पाएंगे नीरज?
नीरज चोपड़ा डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रहे हैं। 140 करोड़ से ज्यादा भारतीय फैंस नीरज से गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या वे टोक्यो का प्रदर्शन दोहरा पाएंगे।

आज जीतने पर नीरज लगातार दो ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। दुनिया भर के जेवलिन थ्रोअर की बात करें तो अब तक 4 जेवलिन थ्रोअर ही अपना गोल्ड बचा सके हैं। इनमें एरिक लेमिंग ( स्वीडन 1908 और 1912), जोन्नी माइरा ( फिनलैंड 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी ( चेक गणराज्य 1992 और 1996 ) और आंद्रियास टी ( नॉर्वे 2004 और 2008 ) ही लगातार दो ओलिंपिक गोल्ड जीत सके हैं।