नई दिल्ली, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड 135 रन की पारी से भारत ने पांचवें टी-20 में इंग्लैंड को 150 रन से हरा दिया। 248 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड टीम भारतीय बॉलर्स के सामने टिक नहीं सकी और 10.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई।
रविवार को रिकॉर्ड्स का दिन अभिषेक शर्मा के नाम रहा। अभिषेक भारत के लिए टी-20I इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर बन गए। वे एक पारी में भारत के हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले प्लेयर भी बने। अभिषेक भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक और शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 150 रन की हार इंग्लैंड की टी-20 में सबसे बड़ी हार है।
फैक्ट्स:
- अभिषेक मैच के 10.1 ओवर में शतक लगाने वाले पहले इंटरनेशनल प्लेयर हैं। उनसे पहले 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने 10.2 ओवर में शतक लगाया था।
- T20I सीरीज में सूर्यकुमार यादव 5.60 की औसत से 28 रन ही बना सके। यह टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में किसी भारतीय कप्तान का सबसे कम औसत है।
- अभिषेक भारत के लिए 250 के स्ट्राइक रेट से सेंचुरी लगाने तीसरे प्लेयर हैं। 2017 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका और 2024 में तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 250 प्लस स्ट्राइक रेट से शतक लगा चुके हैं।
- इस सीरीज में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ 14 छक्के लगे, जो एक गेंदबाज के खिलाफ किसी सीरीज में लगे दूसरे सबसे ज्यादा छक्के रहे। 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने 16 छक्के दिए थे।
1. इंग्लैंड की टी-20I में सबसे बड़ी हार इंग्लैंड को रनों के हिसाब से उनकी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराया। यह भारत की टी-20 में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने न्यूजीलैंड को 168 रन से 2023 में अहमदाबाद के मैदान पर हराया था।
2. संजू मैच की पहली बॉल पर सिक्स लगाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन टी-20I की पहली बॉल पर सिक्स लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने आज जोफ्रा आर्चर की पहली बॉल पर सिक्स लगाया।
3. अभिषेक ने भारत के लिए टी-20I में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई ओपनर अभिषेक शर्मा ने 17 बॉल पर अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वे भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। पहले पायदान पर अभिषेक के रोल मॉडल युवराज सिंह हैं,
4. भारत ने अपना हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपना हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने पहले 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए।
5. अभिषेक ने भारत से दूसरी फास्टेस्ट सेंचुरी लगाई अभिषेक शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 37 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। वे भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं।
6. अभिषेक ने भारत के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाए अभिषेक शर्मा किसी एक टी-20 इंटरनेशनल इनिंग के पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले भारतीय बने। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाते हुए 58 रन बनाए।
7. अभिषेक ने टी-20 में भारत का हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर बनाया भारत के लिए टी-20 इनिंग में अभिषेक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए। उन्होंने 135 रन की तेज पारी खेली।
8. अभिषेक ने पारी में 13 सिक्स लगाए भारत के लिए टी-20I इनिंग में अभिषेक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के लगाए।
9. चक्रवर्ती के सीरीज में 14 विकेट वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए किसी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2024 में प्रोटियाज के खिलाफ 12 विकेट लिए थे।