The 2024 Summer Olympics
The 2024 Summer Olympics

पेरिस ओलिंपिक की मेंस हॉकी में आज भारत का ब्रॉन्ज मेडल मैच स्पेन से होगा। मुकाबला शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा। भारत अगर जीता तो ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीत जाएगा।

टीम इंडिया ने टोक्यो ओलिंपिक में जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था, इस बार टीम जर्मनी से सेमीफाइनल हारकर फाइनल में नहीं पहुंच सकी। स्पेन को नीदरलैंड ने सेमीफाइनल हराया। भारत के मैच के बाद रात 10:30 बजे से जर्मनी और नीदरलैंड के बीच गोल्ड मेडल मैच होगा।

1. गोलकीपर पीआर श्रीजेश
अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारत की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ हैं। अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे अनुभवी गोलकीपर ने ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 2 गोल बचाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। मैच में श्रीजेश ने कुल 11 पेनल्टी रोकी थी।

2. हरमनप्रीत की कप्तानी
हरमनप्रीत सिंह की लीडरशिप में टीम एकजुट दिख रही है और ब्रॉन्ज मेडल जीतने की बड़ी दावेदार है। हरमन अब तक 8 गोल कर चुके हैं। इनमें से 5 गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए हैं, जबकि 3 गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर हुए हैं। हरमन को पेनल्टी पर गोल करने में महारथ हासिल है। वह दुनिया के टॉप ड्रैग फ्लिकर्स में से एक हैं।

ब्रिटेन के खिलाफ हरमन ने पेनल्टी शूटआउट पर गोल कर भारत को आगे किया था। इससे पहले, मैच के दौरान मिले पेनल्टी पर 360 डिग्री घूमकर गोल किया, जिसकी काफी चर्चा रही। इसी गोल ने भारत को बढ़त दिलाई।

3. इंडिया का डिफेंस
टूर्नामेंट में भारतीय टीम का डिफेंस कमाल का रहा है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में महज 8 गोल खाए हैं। पिछले मैच में ब्रिटेन के खिलाफ अमित रोहिदास को 12वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया। उसके बाद टीम 48 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलती रही। टीम ने महज एक गोल गंवाया।