5f4ad 16775996650793 1920
5f4ad 16775996650793 1920

नई दिल्ली, टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले एडिलेड में मंगलवार को जमकर प्रैक्टिस की। टीम के उप कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया था। तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर से खेला जाएगा।

टीम इंडिया फिलहाल एडिलेड में हैं। दूसरा मुकाबला यहीं खेला गया था। टीम जल्द ही ब्रिस्बेन के लिए रवाना होगी। BCCI ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय खिलाड़ी अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं।WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आया भारत इस हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के 57.29% पॉइंट्स हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 60.71% पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। साउथ अफ्रीका 59.26% लेकर दूसरे स्थान पर है।