2025 3$largeimg14 Mar 2025 163725627
2025 3$largeimg14 Mar 2025 163725627

नई दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन के लिए अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। 31 वर्षीय अक्षर 2019 से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने 82 मैचों में 967 रन बनाए हैं तथा 62 विकेट हासिल किए हैं। अक्षर पटेल ने कप्तान बनाए जाने पर कहा, “दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं फ्रेंचाइजी के मालिकों और सहयोगी स्टाफ का मुझ पर विश्वास जताने के लिए बहुत आभारी हूं।”

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन किरण कुमार गांधी ने अक्षर की नियुक्ति पर कहा, “अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाकर हम बेहद खुश हैं। 2019 से वह इस टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्होंने हमेशा टीम के मूल्यों को अपनाया है। यह उनके लिए एक स्वाभाविक नेतृत्व की यात्रा है—पिछले दो सीजन से वह उपकप्तान रहे और जब भी जरूरत पड़ी, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।” दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी।

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक उम्मीद करेंगे कि टीम इस सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने में सफल हो।

केएल राहुल को 14 करोड़ में दिल्ली ने IPL ऑक्शन में खरीदा था केएल राहुल को दिसंबर में हुए IPL मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा था। राहुल IPL में कई टीमों की कप्तानी कर चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। राहुल IPL में 4683 रन बना चुके हैं।