untitled design 2024 07 24t211140688 1721835777
untitled design 2024 07 24t211140688 1721835777

IPL फ्रेंचाइजी ने BCCI से हर 5 साल में मेगा ऑक्शन कराने की मांग की है। अब तक हर 3 साल में मेगा ऑक्शन होता है। बोर्ड ने ​​​​​​बुधवार को ​मेगा ऑक्शन पर फीडबैक सेशन रखा था। इस पर सभी 10 फ्रेंचाइजीज के ऑफिशियल शामिल हुए। फ्रेंचाइजी ने प्लेयर्स के रिटेंशन को 4 से 6 और 8 राइट टु मैच कार्ड की मांग की।

एक फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकइंफो को बताया कि मेगा ऑक्शन 3 साल के बजाय 5 साल में होना ज्यादा फायदेमंद है। इससे फ्रेंचाइजी को अनकैप्ड खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।

  • IPL में हर तीन साल में मेगा ऑक्शन होता है, लेकिन अब इस समय में फ्रेंचाइजी ने 2 साल बढ़ाने की मांग की हैं।
  • कई टीमों को 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की मांग की। अभी फ्रेंचाइजी 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
  • 8 राइट टु मैच (RTM) कार्ड्स दिए जाएं, अभी 3 मैच टु राइट कार्ड दिए जाते हैं।
  • खिलाड़ियों की ऑक्शन प्राइज प्रदर्शन के अनुसार बढ़ाने या घटाने का अधिकार।

हमने खिलाड़ी की वेतन के अधिकार भी मांगे: फ्रेंचाइजी
अधिकारी की तरफ से एक और सुझाव वेतन को लेकर दिया गया। इसके अनुसार, फ्रेंचाइजी को 2 मेगा ऑक्शन के बीच प्लेयर्स के साथ सीधे तौर पर उनके वेतन पर परफॉरमेंस के बेस पर ऊपर-नीचे करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

इससे टीमों को अपने बड़े प्लेयर्स को रिटेन करने का मौका मिलेगा। साथ ही उन प्लेयर्स को फायदा मिलेगा, जो पहले बेस प्राइस या कम रकम पर खरीदा गया था। उदाहरण के लिए रिंकू सिंह जिन्हें कोलकाता ने 55 लाख में खरीदा था।