नई दिल्ली,25 जनवरी। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फेज-2 में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने 5 विकेट से हरा दिया है।
मुंबई की शरद पवार अकादमी में चल रहे मुकाबले के तीसरे दिन मुंबई ने जम्मू एंड कश्मीर को 205 रन का टारगेट दिया था, जिसे जम्मू एंड कश्मीर ने 5 विकेट पर हासिल कर लिया। दूसरी ओर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुभमन गिल की कप्तानी वाली पंजाब को कर्नाटक ने पारी और 207 रनों से हराया है। इधर, तिरुवनंतपुरम में चल रहे मुकाबले में मध्यप्रदेश ने केरल पर 294 रनों की बढ़त बना ली है। टी-ब्रेक तक दूसरी पारी में टीम का स्कोर 301/8 है। वेंकटेश अय्यर और आवेश खान नाबाद हैं।
मुंबई से शार्दूल का शतक, पर टीम हारी मुकाबले के दूसरे दिन शार्दूल ठाकुर ने 119 और तनुष कोटियान ने 62 रन की पारी खेली और दूसरी पारी में मुंबई का स्कोर 290 तक पहुंचाया। इस तरह मुंबई ने जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 205 रन का टारगेट सेट किया।
लक्ष्य का पीछा कर रही जम्मू और कश्मीर की टीम ने तेजी से रन बनाए। ओपनर शुभमन खजोरिया ने 45 और विव्रांत शर्मा ने 38 रन का योगदान दिया। मुंबई से शम्स मुलानी ने 4 विकेट लिए।