photo 1713592237
photo 1713592237

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने 12-12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL का मुकाबला खेला गया था। मैच में दोनों टीमों के कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने यह जानकारी मैच के बाद दी।

IPL ऑफिशियल्स ने कहा कि इस सीजन लखनऊ और चेन्नई की यह पहली गलती थी, इसलिए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर के लिए लगाया गया था जुर्माना
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी गुरुवार को न खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।
इस मैच में मुंबई इंडियसं ने पंजाब को 9 रन से हराया। मोहाली में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 53 बॉल पर 78 रन बनाए। पंजाब 19.1 ओवर में 183 रन पर आउट हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here