नई दिल्ली-साउथ अफ्रीका की लीग SA20 के तीसरे सीजन के लिए नीलामी हो चुकी है। इसके लिए करीब 200 क्रिकेटर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से लीग की 6 फ्रेंचाइजियों ने 13 को खरीदा है।
मंगलवार को नीलामी के लिए ओपनर रीजा हेंडिक्स को MI केपटाउन ने 2.7 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं, पूर्व कप्तान टेम्बा बावुमा को कोई खरीददार नहीं मिला है।
SA20 का अगला सीजन 9 जनवरी से शुरू होकर 8 फरवरी तक खेला जाएगा। लीग के पिछले 2 सीजन एडन मारक्रम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते हैं।
SA20 2025 ऑक्शन में किसने किसे खरीदा
- MI केपटाउन: रीजा हेंड्रिक्स (2.7 करोड़), डेन पिएड्ट (8.4 लाख) और कॉलिन इंग्राम (8,4 लाख), ट्रिस्टन लुस (रूकी)।
- प्रिटोरिया कैपिटल्स: एविन लुईस (38.7 लाख), मार्केस एकरमैन (72.6 लाख), काइल सिमंड्स (8.4 लाख), कीगन लायन-कैशेट (रूकी)।
- जोबर्ग सुपर किंग्स: विहान लुब्बे (8,4 लाख) और इवान जोन्स (8,4 लाख), डग ब्रेसवेल (8,4 लाख), जेपी किंग (रूकी)।
- सनराइजर्स ईस्टर्न केप: ओकुहले सेले (8,4 लाख) और रिचर्ड ग्लीसन (1.1 करोड़)।
- पॉल रॉयल्स: विकेटकीपर रुबिन हरमन (8,4 लाख), ड्वेन मॉरिस (रूकी)।
- डरबन सुपर जायंट्स: समर जोसेफ (20.5 लाख), सीजे किंग (रूकी)।
हेंड्रिक्स सबसे महंगे, जोसेफ 20 लाख में बिके रीजा हेंड्रिक्स 2.7 करोड़ रुपए की नीलामी के साथ इस ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इनके अलावा, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज समर जोसेफ को डरबन सुपर जायंट्स ने सबसे कम 20.5 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।
इस नीलामी में MI केप टाउन, प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने 3-3 खिलाड़ी खरीदे, जबकि डरबन सुपर जायंट्स ने एक ही खिलाड़ी को खरीदा।