रविवार रात को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। साई सुदर्शन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने साई सुदर्शन ने 39 बॉल पर 45 रन की पारी खेली और एक विकेट भी लिया। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार IPL सीजन का पहला मैच हार गई है। इस बार में टीम को 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने 6 रन से हराया। मुंबई को 2012 के बाद से अपने पहले मैच में जीत का इंतजार है। आखिरी बार टीम ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।
रोहित-ब्रेविस की पारियां बेअसर,
शून्य पर ईशान किशन का विकेट गंवाने के बाद रोहित शर्मा ने मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया। नमन धीर ने 10 बॉल पर 20 रन की छोटी पारी खेली। उनके बाद आए ब्रेविस डेवाल्ड ने रोहित के साथ 55 बॉल पर 77 रन की साझेदारी करके मुंबई को रन चेज में बनाए रखा। यहां तक मुंबई की मैच में मजबूत पकड़ थी। तब टीम का स्कोर 12 ओवर में 107/2 था।
इसके बाद रोहित और ब्रेविस आउट हुए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम की पारी बिखर गई। स्थिति यह थी कि आखिरी के 6 बल्लेबाज 25 रन भी नहीं जोड़ सके। गुजरात की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट साई सुदर्शन को मिला।