untitled design 2024 08 09t041024142 1723156840
untitled design 2024 08 09t041024142 1723156840

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल दिला दिया है। नीरज ने 89.45 मीटर का भाला फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के स्कोर और ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.54 मीटर) को ब्रॉन्ज मिला।

26 साल के नीरज लगातार 2 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इवेंट के बाद नीरज ने कहा- सभी को खुशी होती है जब हम देश के लिए पदक जीतते हैं। अब खेल को बेहतर बनाने का समय आ गया है। हम चर्चा करेंगे और प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे।

नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने उनका मेडल विनेश फोगाट को समर्पित किया। वहीं, मां सरोज देवी ने कहा कि यह सिल्वर भी गोल्ड जैसा है। नीरज के मेडल जीतने पर कई भारतीय हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं दीं।