पेरिस ओलिंपिक 2024 के 14वें दिन भी भारत को एक मेडल मिला। अब भारत के कुल 6 मेडल हो गए हैं। मेंस 57kg में अमन सहरावत ने भारत को ब्रॉन्ज दिलवाया।
11 अगस्त को पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी भी होगी, जिसमें भारत के ध्वजवाहक आरपी श्रीजेश और मनु भाकर होने वाले हैं। इस बार भारत ओलिंपिक में अब तक गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से इस बार भी गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें भी सिल्वर मेडल मिला।
नीरज चोपड़ा के अलावा अनुभवी रेसलर विनेश फोगाट भी 50 किलोग्राम केटेगरी में कुश्ती के फाइनल में पहुंच गई थीं। उन्होंने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया था; लेकिन फाइनल वाले दिन वह 100 ग्राम ओवरवेट आईं, जिसके चलते उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। अब 10 अगस्त यानी शनिवार को भारतीय खिलाड़ी गोल्फ और कुश्ती में भाग लेते नजर आएंगे।
अमन के बाद रीतिका से अब मेडल की उम्मीद
भारत के अमन के ब्रॉन्ज मेडल के बाद अब रीतिका से भी उम्मीदें हैं। आज रीतिका महिलाओं की फ्रीस्टाइल 76 किग्रा का प्री क्वार्टरफाइनल दोपहर 2:30 बजे से खेलेंगी। मैच- रीतिका हुड्डा बनाम बर्नाडेट नागी (हंगरी) – दोपहर 2:30 बजे से।
दीक्षा और अदिति चौथा राउंड खेलेंगी
गोल्फ में आज राउंड ऑफ 4 खेला जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से चालु होने वाले इस इवेंट में भारत की दीक्षा और अदिति भाग ले रही हैं। राउंड ऑफ 3 के बाद अदिति अशोक 40 और दीक्षा डागर 42वें स्थान पर हैं।