download 2
download 2

MI से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित ने 63 बॉल पर नॉटआउट 105 रन बनाए। हालांकि, वे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बने। वहीं, टी-20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय भी बने।

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 69 रन बनाए और IPL के 2000 रन क्लब में शामिल हो गए। वे सबसे कम इनिंग्स में 2 हजार रन बनाने वाले भारतीय बने। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार रात चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ IPL करियर की दूसरी सेंचुरी जमाई। दोनों MI के लिए गही बनाई। रोहित के अलावा 5 और बैटर्स मुंबई के लिए 100 बना चुके हैं, लेकिन सभी ने सेंचुरी एक बार ही बनाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here