rohit sharma 49
rohit sharma 49

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने सोमवार रात सेंट लूसिया खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए और ऑस्ट्रेलियंस के सामने 206 रन का टारगेट रखा। टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में पहली बार 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड यह कारनामा कर चुकी है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 41 बॉल पर 92 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 छक्के लगाए। उनके टी-20 इंटरनेशनल में 200 छक्के पूरे हो गए हैं। अब रोहित के नाम 203 सिक्स हैं, जो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा हैं।