रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा सिक्स हो गए हैं। MI के लिए खेले 205 मैचों में शर्मा ने कुल 224 सिक्स लगाए। उन्होंने MI लीजेंड किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा। पोलार्ड ने टीम के लिए कुल 223 सिक्स लगा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव MI के लिए 100 सिक्स लगाने से 2 छक्के दूर है। वे टीम के लिए 98 सिक्स लगा चुके हैं।
मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 9 रन से हराया। मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में गुरुवार को पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई।
रोहित शर्मा ने IPL में 250वां मैच खेला। वहीं, MI के लिए सबसे ज्यादा सिक्स भी लगाए। इस सीजन मुंबई के बैटर्स ने पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में सबसे ज्यादा सिक्स भी जमाए।