download 3
download 3

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एल-क्लासिको को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत लिया। टीम ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होमग्राउंड पर हराया। MI से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित ने 63 बॉल पर नॉटआउट 105 रन बनाए।

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। CSK से मथीश पथिराना ने 4 अहम विकेट लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। एमएस धोनी ने भी आखिरी 4 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर नॉटआउट 20 रन बनाए। IPL में MI और CSK के बीच मैच को ‘एल-क्लासिको’ कहते हैं। दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक राइवलरी है, दोनों ने ही 5-5 खिताब जीते हैं। खास बात ये है कि 2010 में CSK ने अपना टाइटल MI को फाइनल में हराकर ही जीता था। वहीं MI ने अपने 5 में से 3 खिताब CSK को हराकर ही जीते हैं।

CSK ने बदला ओपनिंग कॉम्बिनेशन
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। CSK से रचिन रवींद्र के साथ अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने उतरे लेकिन रहाणे 5 ही रन बना सके। रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड नंबर-3 पर उतरे। उन्होंने इस पोजिशन को अपना बनाया और फिफ्टी लगा दी। गायकवाड 69 रन बनाकर आउट हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here