आज रात 8 बजे इंडिया और साउथ अफ्रीका बारबडोस स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने उतरेंगीं। इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीकी डीकॉक का बल्ला चल रहा है। इंडियन फैंस की परेशानी विराट कोहली की फॉर्म है और साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा डर 32 साल से लगा चोकर्स का दाग है।
1. बल्लेबाजी
वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 2 बार चेज किया। वो भी नसाउ की बेहद मुश्किल पिच पर और दोनों मैच जीते। एक में टारगेट 96 और एक 110 था। इस पिच पर श्रीलंका 77 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
- भारत के टॉप स्कोरर रोहित शर्मा को कगिसो रबाडा 8 टी-20 मैचों में 2 बार आउट कर चुके हैं। रोहित उनके खिलाफ 52 रन बना पाए हैं।
- विराट कोहली इस टूर्नामेंट के 7 मुकाबलों में 4 बार राइट हैंडर पेसर्स ने आउट किया और 2 बार लेफ्ट हैंड पेसर्स ने। रबाडा उन्हें एक बार आउट कर चुके हैं। लेफ्ट हैंड पेसर मार्को यानसन भी मौजूद हैं।
2. गेंदबाजी
इंडियन बॉलर्स ने 5 बार विपक्षी टीम को टारगेट चेज नहीं करने दिया। पाकिस्तान जैसी टीम को 119 रन नहीं बनाने दिए। आयरलैंड अफगानिस्तान और इंग्लैंड को ऑलआउट कर चुकी है। गेंदबाज 7 मैचों में 40 विकेट ले चुके हैं।
गेंदबाजी के लिए चुनौती डीकॉक, परेशानी जडेजा
- ओपनर क्विंटन डीकॉक साउथ अफ्रीका के टॉप स्कोरर हैं। टी-20 में इंडिया के खिलाफ 10 मैच में 312 रन बनाए हैं और 4 फिफ्टी भी लगा चुके। भारतीय गेंदबाजों के लिए वे चुनौती बन सकते हैं।
- रविंद्र जडेजा इस वर्ल्ड कप में सिर्फ एक विकेट ले पाए हैं। टीम को उनके फॉर्म में लौटने का इंतजार है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी गेंदबाजी परेशानी बन सकती है।