विम्बलडन 2024 के दूसरे राउंड में इटली के फैबियो फोगनिनी ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर बाहर कर दिया। चार सेट चल इस मैच को फोगनिनी ने 6-4, 5-7, 6-7 (7), 6-3 से जीत लिया। यह मुकाबला 3 घंटे 17 मिनट तक चला।
डिफेंडिंग चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कारेज भी तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड नंबर 69 एलेक्जेंडर वुकिक को 7-6 (7/5), 6-2, 6-2 से हराया।
नाओमी ओसाका को बुधवार को अमेरिका की एम्मा नवारो ने दूसरे दौर में हराकर बाहर कर दिया। 2018 के बाद से अपना पहला विम्बलडन खेल रही ओसाका को सेंटर कोर्ट पर एक घंटे से भी कम समय में 6-4, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।