5471ecbd 2917 43d0 a643 32818baa2936
5471ecbd 2917 43d0 a643 32818baa2936

तितिक्षा रावत लड़कियों के ग्रुप 1 में सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित की गईं जबकि लड़कों के ग्रुप 1 में भाग्य गहलोत और प्रतीक सिंह को संयुक्त विजेता घोषित किया गया
• वाईबीवाईएस टीम की खुशी भट्ट ने चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और छह रजत पदक जीतकर तरणताल में धूम मचाई
• इस चैम्पियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को दिल्ली के जूनियर व सब-जूनियर तैराकों ने 30 विभिन्न स्पर्धा में भाग लिया
• दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष बलराज शर्मा व विजय कुमार की देखरेख में चैम्पियनशिप का सफल आयोजन हुआ
संवाददाता
नई दिल्ली 16 जुलाई। 58वीं दिल्ली स्टेट सब-जूनियर एवं जूनियर एक्वाटिक चैम्पियनशिप के तीसरे व अंतिम दिन वाईबीवाईएस टीम ने लड़कियों की ग्रुप 1 की ट्रॉफी अपने नाम की जबकि लड़कों का ग्रुप 1 की टीम खिताब मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड ने जीता। मंगलवार को दिल्ली के तैराकों ने अपना चमकदार प्रदर्शन जारी रखा और आखिरी दिन को यादगार दिन बनाया। तितिक्षा रावत लड़कियों के ग्रुप 1 में सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित की गईं। लड़कियों के ग्रुप 2 में ऑसम ने बाजी मारी। वेरोनिका कैला लड़कियों के ग्रुप 3 में अव्वल रही। लड़कों के ग्रुप 1 में भाग्य गहलोत और प्रतीक सिंह को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। लड़कों के ग्रुप 2 में वीर चावला सर्वश्रेष्ठ घोषित किए गए। केतन वर्मा को लड़कों के ग्रुप 3 में सबसे बेहतरीन तैराक आंका गया।

3af8f718 828a 4e5b 9438 246f264d1fc3
3af8f718 828a 4e5b 9438 246f264d1fc3

वाईबीवाईएस ने लड़कियों के ग्रुप 1 की टीम चैम्पियनशिप जीती। लड़कियों के ग्रुप 2 का टीम खिताब थेटिस को गया। लड़कियों के ग्रुप 3 में एसडीएसए शीर्ष पर रहा। लड़कों के ग्रुप 1 की टीम चैम्पिनशिप में मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड का बोलबाला रहा। लड़कों के ग्रुप 2 में सेंट कोलंबस स्कूल टीम बेस्ट रही। लड़कों के ग्रुप 3 में गुप्ता स्पोर्ट्स क्लब ने टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की।
मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में कुल 30 स्पर्धाएं और उनकी हीट्स आयोजित की गईं। वाईबीवाईएस टीम की खुशी भट्ट ने चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और छह रजत पदक जीतकर तरणताल में धूम मचाई। यह चैम्पियनशिप दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष बलराज शर्मा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर मौजूद कमेटी के सदस्य विजय कुमार, एसपीएम स्विमिंग पूल के प्रशासक चंद्र भूषण आज भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

2f9649ae 78aa 4842 878d b7a644ddb2b4
2f9649ae 78aa 4842 878d b7a644ddb2b4

• तीन दिन दिवसीय चैम्पियन के तीसरे व अंतिम दिन के कुछ परिणाम इस प्रकार हैं-
• 4X100 मीटर मेडले रिले बालिका ग्रुप-1
रिद्धिमा सिंह, खुशी भट्ट, निकिता सैनी, नेहा- 05:55.75- स्वर्ण पदक
अनन्या रावत, यजुशा दहिया, नीलसिमर सिंह, प्रकृति दहिया- 06:06.18- रजत पदक
नरगिस मल्होत्रा, कशीर्जा अग्रवाल, आर्न्या आरोड़ा, अमारा आहुजा- 06:45.76- कांस्य पदक
• 400 मीटर फ्री-स्टाइल बालक ग्रुप-1
वंश सुहाग- 04:30.77- स्वर्ण पदक
तनुष झांजी- 04:34.09- रजत पदक
दक्षित संखला- 04:36.34- कांस्य पदक
• 400 मीटर फ्री-स्टाइल बालक ग्रुप-1
वंश सुहाग- 04:30.77- स्वर्ण पदक
तनुष झांजी- 04:34.09- रजत पदक
दक्षित संखला- 04:36.34- कांस्य पदक
• 400 मीटर फ्री-स्टाइल बालक ग्रुप-2
हार्षित दलाल- 04:40.06- स्वर्ण पदक
प्रणव चिकारा- 04:50.81- रजत पदक
रक्षित टोकस- 04:53.99- कांस्य पदक
• 400 मीटर फ्री-स्टाइल बालिका ग्रुप-1
तितिक्षा रावत- 04:45.11- स्वर्ण पदक
यजुषा दहिया- 04:56:81- रजत पदक
जोए चौधरी- 06:31.69- कांस्य पदक
• 400 मीटर फ्री-स्टाइल बालिका ग्रुप-2
अमीरा सिंघल- 05:43.07- स्वर्ण पदक
अल्मास आरोड़ा- 05:49.52- रजत पदक
रुबानी चड्ढा- 06:20:49- कांस्य पदक
• 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक ग्रुप-1
भाग्य गहलोत- 00:31.42 स्वर्ण पदक
ध्रुव सेजवाल- 00:34.16- रजत पदक
शुभम चौधरी- 00:34.75- कांस्य पदक
• 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक ग्रुप-2
रणबीर सचदेवा- 00:36.96- स्वर्ण पदक
किआन जैन- 00:39.30- रजत पदक
सूर्यांश सिंह- 00:40.05- कांस्य पदक
• 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक ग्रुप-3
केतन वर्मा- 00:39.64 स्वर्ण पदक
दिव्यांश- 00:47.01- रजत पदक
मंयक- 00:48:41- कांस्य पदक
• 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका ग्रुप-1
त्रिमन कौर सोढ़ी- 00:42.38 स्वर्ण पदक
हर्षिता- 00:44.51- रजत पदक
हिटेचा कपूर- 00:45.73- कांस्य पदक
• 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका ग्रुप-2
अवेसम- 00:37.53- स्वर्ण पदक
वंशिका गुंसाईं- 00:43.79- रजत पदक
नुपूर पाठक- 00:44.67- कांस्य पदक
• 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालिका ग्रुप-3
वेरोनिका कैला- 00:47.75- स्वर्ण पदक
सिद्धी राठी- 00:48.09- रजत पदक
गुरनीत कौर- 00:51.24- कांस्य पदक