GZJjEWSXL7CN74PZgGxj
GZJjEWSXL7CN74PZgGxj

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर बनने जा रहे हैं। उन्हें गेंदबाजी कोच की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। फ्रेंचाइजी बुधवार को जहीर के मेंटर बनाने का अनाउंसमेंट करने जा रही है। फ्रेंचाइजी के हेड ऑफिस में तैयारियां हो चुकी हैं।

पिछले सीजन से पहले गौतम गंभीर के कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने के साथ LSG के मेंटर की पोस्ट खाली है और अब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। ऐसे में जहीर दोनों भूमिकाएं निभा सकते हैं। जहीर 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस (MI) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रहे हैं। वे ग्लोबल क्रिकेट डेवलपमेंट प्रोग्राम के हेड भी रहे हैं।

बतौर खिलाड़ी जहीर के पास 100 IPL मैच का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच 2017 में खेला था।

जहीर को 2 IN 1 रोल क्यों?

  • LSG में बॉलिंग कोच की पोस्ट भी खाली है। ऐसे में टीम के तेज गेंदबाजों को जहीर खान के अनुभव का फायदा मिलेगा।
  • जहीर मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रहे हैं। ऐसे में मैनेजमेंट उनके अनुभव का लाभ उठाना चाहेगा।
  • जहीर LSG के टैलेंट स्काउटिंग और प्लेयर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम की भूमिका निभा सकते हैं। वे रिटेंशन और नीलामी में अहम रोल निभाएंगे।

लैंगर, क्लूजनर के साथ काम करेंगे जहीर
फिलहाल, लखनऊ के पास हेड कोच जस्टिन लैंगर और सहायक कोच लांस क्लूजनर और ऐडम वोजेस हैं। अब जहीर खान भी फ्रेंचाइजी से जुड़ जाएंगे।